Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: डीसी ने रातू सीओ को किया शोकॉज, अनगड़ा सीओ पर कार्रवाई के निर्देश

समाहरणालय में सोमवार को जनता दरबार में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए. राजस्व मामलों में लापरवाही पर उन्होंने रातू अंचल अधिकारी रवि कुमार को चार मामलों में शोकॉज नोटिस जारी किए गए.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: समाहरणालय में सोमवार को जनता दरबार में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए. राजस्व मामलों में लापरवाही पर उन्होंने रातू अंचल अधिकारी रवि कुमार को चार मामलों में शोकॉज नोटिस जारी किए गए. एक मामले में प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश दिए.

Uploaded Image

वहीं अनगड़ा अंचल अधिकारी के खिलाफ भी म्यूटेशन आवेदन बिना उचित कारण खारिज करने के मामले में शोकॉज और प्रपत्र-‘क’ गठित करने का आदेश दिए. जनता दरबार में दोनों पैरों से दिव्यांग दीपक कुमार महतो को इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराई गई. ट्राई-साइकिल मिलने के बाद वे स्वयं उसे चलाकर समाहरणालय से रवाना हुए.

इसे भी पढ़ें: 

बूटी मोड़ निवासी एक व्यक्ति ने गर्भवती पत्नी के हृदय रोग के इलाज और सुरक्षित प्रसव के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई. इस पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन से बात कर महिला के इलाज और सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिए.

 

अनगड़ा के महेशपुर मौजा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर जमीन निबंधन कराने की शिकायत पर उपायुक्त ने डीसीएलआर और अंचल अधिकारी को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिए.

 

मोरहाबादी क्षेत्र की सरकारी गैरमजरुआ भूमि पर अतिक्रमण, निजी पार्किंग और व्यावसायिक उपयोग की शिकायत पर सदर एसडीओ और नगर निगम को संयुक्त जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया. सिल्ली प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता की शिकायत पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही