Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: जन शिकायत निवारण दिवस पर डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं

समहारणालय में शुक्रवार को जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: समहारणालय में शुक्रवार को जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी राजीव रंजन ने की और आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

 


जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान भूमि अधिग्रहण मुआवजा, स्कूल फीस माफी, मारपीट एवं धमकी, पीडीएस दुकान आवंटन, सड़क मरम्मत, दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, जमीन विवाद, अवैध कब्जा, मंईयां सम्मान योजना और पेयजल संकट जैसे कई महत्वपूर्ण मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए.

 


उपायुक्त ने सभी शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निष्पादन तय समयसीमा के भीतर किया जाए. उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, जिससे लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है.

 


उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. प्रत्येक आवेदन की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 


उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही