Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: डिमना चौक से हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

पुलिस ने डिमना चौक के पास से अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक के पास एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद किया है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: पुलिस ने डिमना चौक के पास से अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक के पास एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद किया है. पूछताछ के बाद हथियार उपलब्ध कराने वाले दूसरे युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

 


जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि डिमना चौक के आसपास एक युवक नीले रंग की आर-15 मोटरसाइकिल पर अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (अतिरिक्त प्रभार नगर) के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

 


पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिमना चौक के पास संदिग्ध युवक को घेरकर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से 7.65 एमएम का एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पुलिस ने हथियार और मोटरसाइकिल को जब्त कर युवक को हिरासत में ले लिया.

 


पूछताछ के दौरान युवक ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार 30 हजार रुपये में अपने एक साथी से खरीदा था. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया.

 


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय अभिषेक कुमार उर्फ एसआरके, निवासी आस्था वैली, तामोलिया, थाना कपाली, जिला सरायकेला-खरसावां तथा 25 वर्षीय अभिषेक दास, निवासी शंकोसाई रोड नंबर-4, उलीडीह ओपी क्षेत्र, पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है.

 


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. साथ ही यह जांच की जा रही है कि दोनों का संबंध किसी आपराधिक गिरोह से है या नहीं और बरामद हथियार का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था.

 


इस छापेमारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार, उलीडीह ओपी प्रभारी मो. शारिक अली, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अजय लकड़ा और उलीडीह ओपी के रिजर्व गार्डों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही