Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : टाटा स्टील के क्वार्टर से अवैध कब्जा हटाने गई टीम का विरोध, ट्रैफिक एएसआई पर लगे आरोप

टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) व एसआरटी की टीम क्वार्टर नंबर L5-55 से अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी. टीम के पहुंचते ही विरोध शुरू हो गया और दोनों पक्षों के बीच बहस व नोकझोंक होने लगी.
Advertisement
Advertisement
अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम.

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा स्थित टावर रोड में शुक्रवार को टाटा स्टील के एक क्वार्टर को लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ. टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) व एसआरटी की टीम क्वार्टर नंबर L5-55 से अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी. टीम के पहुंचते ही विरोध शुरू हो गया और दोनों पक्षों के बीच बहस व नोकझोंक होने लगी. इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई.

 

कंपनी अधिकारियों का आरोप है कि ट्रैफिक विभाग में पदस्थापित एएसआई अमरेश कुमार सिंह पिछले करीब ढाई वर्षों से इस क्वार्टर में रह रहे थे, जबकि यह आवास उनके नाम पर आवंटित नहीं था. अधिकारियों का दावा है कि क्वार्टर का ताला तोड़कर उसमें कब्जा किया गया था और लंबे समय से उसका उपयोग किया जा रहा था.

 

कंपनी अधिकारियों ने साफ कहा है कि कंपनी की संपत्ति पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं, नियमों का पालन कराने वाले पुलिस विभाग के एक अधिकारी पर ही कंपनी के क्वार्टर पर अवैध कब्जे का आरोप लगने के बाद यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है. फिलहाल मामले में आगे की प्रक्रिया जारी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही