Search

 
 
 

Jamshedpur News : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 340 परिवारों को सौंपी गई फ्लैटों की चाबी

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बिरसानगर मोहरदा में बने आवासीय परिसर में शुक्रवार को 340 परिवारों का अपने घर का सपना पूरा हो गया.
 

Jamshedpur : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बिरसानगर मोहरदा में बने आवासीय परिसर में शुक्रवार को 340 परिवारों का अपने घर का सपना पूरा हो गया. पहले चरण में उन लाभुकों को फ्लैट की चाबी सौंपी गई, जिन्होंने बैंक की निर्धारित किस्त जमा कर दी थी. चाबी मिलने के बाद परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला और लोगों ने अपने नए घर में प्रवेश किया.

 

गृह प्रवेश कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार के नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री सुदीव्य कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से किया. वहीं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने लाभुकों के साथ पूजा-अर्चना कर गृह प्रवेश की रस्म पूरी कराई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभुक और स्थानीय लोग शामिल हुए.

 

परियोजना के तहत कुल 644 फ्लैट तैयार किए गए हैं. इनमें से 340 फ्लैटों का आवंटन पहले चरण में किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, जिन लाभुकों की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, उन्हें आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चरणबद्ध तरीके से फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे.

 

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकसित यह आवासीय परियोजना लंबे समय से चर्चा में रही है. इसकी आधारशिला तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में रखी गई थी. निर्माण कार्य में अपेक्षा से अधिक समय लगने के बावजूद अब परियोजना पूरी हो चुकी है और लोगों को इसका लाभ मिलने लगा है.

 

नए घर की चाबी मिलने के बाद कई लाभुक भावुक नजर आए. उन्होंने बताया कि वे वर्षों से किराए के मकानों में रह रहे थे और अपना घर होने का सपना देख रहे थे. अब स्थायी आवास मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित और बेहतर जीवन की नई शुरुआत का अवसर मिला है.लाभुकों ने इस योजना के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिन उनके जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही