Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Gumla News: पीवीटीजी परिवारों से मिले डीसी, उनकी समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

डीसी दिलेश्वर महत्तो बुधवार को बिशुनपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के बिरजिया परिवारों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.
Advertisement
Advertisement
गुमला जिला की खबरें

Gumla: डीसी दिलेश्वर महत्तो बुधवार को बिशुनपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के बिरजिया परिवारों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

Uploaded Image

ड्रैगन फ्रूट की खेती

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित कार्यों, कृषि गतिविधियों, खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था एवं शिक्षा संबंधी आधारभूत संरचनाओं का भी जायजा लिया.

 

डीसी ने बिशुनपुर पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती ग्राम होलेग (बिरजिया टोली) के 16 बिरजिया परिवारों से मिलकर उनकी आजीविका से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली. ग्रामीणों ने पहुंच पथ निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना, चेकडैम निर्माण, जल मीनार की मरम्मत एवं निर्माण, गार्डवाल तथा पुलिया निर्माण की मांग रखी.

 

उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्मित सोलर लाइट, जल मीनार एवं आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा लंबित आवासों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

 

इसके बाद डीसी ने पंचायत चिरौडीह अंतर्गत ग्राम महुआटोली एवं चापाटोली में ड्रैगन फ्रूट की खेती का निरीक्षण किया. उन्होंने किसान रंजन उरांव द्वारा लगभग 50 पोल में की जा रही ड्रैगन फ्रूट की खेती का अवलोकन करते हुए खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की.

 

डीसी ने किसानों को ड्रैगन फ्रूट उत्पादन के साथ मधुमक्खी पालन को जोड़ने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि इससे परागण की प्रक्रिया बेहतर होगी, उत्पादन में वृद्धि होगी तथा किसानों को शहद उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय का अवसर भी प्राप्त होगा.

Uploaded Image

डीसी ने विशुनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 19 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया. 

Uploaded Image

एफसीआई गोदाम का निरीक्षण करते डीसी

उपायुक्त ने एफसीआई गोदाम पहुंचकर चावल की गुणवत्ता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें: 

इसके उपरांत उन्होंने राजकीय जनजातीय आवासीय विद्यालय, चापाटोली का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन में पानी के सीपेज की समस्या पाए जाने पर उन्होंने स्पेशल डिवीजन को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. 

 

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों तक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सिंचाई एवं आधुनिक कृषि को प्रोत्साहित करना तथा सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही