Search

 
 
 

Gumla News: गांधी जयंती पर डीसी ने बापू को दी श्रद्धांजलि, जनसेवा का लिया संकल्प

Gumla News: डीसी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और निस्वार्थ जनसेवा के सिद्धांत आज भी प्रशासनिक कार्यशैली और समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं.
 
प्रशासनिक अधिकारियों ने दी बापू को श्रद्धालि

Gumla News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर डीसी दिलेश्वर महतो के नेतृत्व में जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने समाहरणालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसे भी पढ़ें:

उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और निस्वार्थ जनसेवा के सिद्धांत आज भी प्रशासनिक कार्यशैली और समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं. उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि बापू के आदर्शों को आत्मसात कर पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. गांधी जी का जीवन दर्शन हमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रेरणा देता है.

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त अनिमेश रंजन, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय, डीसीएलआर राजीव कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी सतेंद्र महतो, अंचल अधिकारी गुमला हरीश कुमार सहित समाहरणालय संवर्ग के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी ने बापू के नैतिक मूल्यों एवं सिद्धांतों को अपने कार्य-व्यवहार में पूर्णतः लागू करने का संकल्प लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही