Search

 
 
 

Chaibasa News: डीएमएफटी संचालित योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा

Chaibasa News: डीसी ने सभी स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य पूरा करना नहीं, बल्कि आम लोगों को उसका वास्तविक लाभ पहुंचाना है.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी

Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित आधारभूत संरचना निर्माण योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक टाइड, अनटाइड और जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा की गई. इस दौरान योजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति और उनकी उपयोगिता पर चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त ने सभी स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य पूरा करना नहीं, बल्कि आम लोगों को उसका वास्तविक लाभ पहुंचाना है. इसके लिए नियमित निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी है.

 

उपायुक्त ने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े भवनों तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पहुंच पथ निर्माण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि नई योजनाओं के चयन से पहले उनकी आवश्यकता, उपयोगिता और स्थानीय जनहित का आकलन किया जाए, ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके. बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक, सहायक एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे.


उपायुक्त ने योजनाओं के निर्माण के साथ रखरखाव पर भी जोर दिया. उन्होंने पूर्ण योजनाओं की मेंटेनेंस अवधि सुनिश्चित करने तथा निर्माण पूरा होने के बाद सक्षम पदाधिकारी से निरीक्षण कराने का निर्देश दिया. निर्धारित गुणवत्ता मानकों और स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप कार्य की पुष्टि के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा.


उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी योजना की स्वीकृति से पहले संबंधित स्थल पर भूमि की उपलब्धता और उपयुक्तता सुनिश्चित की जाए, ताकि भूमि विवाद के कारण निर्माण कार्य बाधित न हो. उपायुक्त ने सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी और टिकाऊ क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही