Hazaribagh News: डीसी हेमंत सती ने गुरुवार को बिजली विभाग के कार्यों की समीक्षा की. बैठक में जिले में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, ट्रांसमिशन लाइन, स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन, ग्रामीण विद्युतीकरण, ट्रांसफार्मर एवं बिजली व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत चर्चा की गई.
हजारीबाग की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा कि रात के समय विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट नहीं जल पाती हैं, जिससे अंधेरा रहने के कारण दुर्घटना एवं अन्य समस्याओं की संभावना बनी रहती है. उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें:
उपायुक्त ने जिले में नए ट्रांसमिशन लाइन के कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. साथ ही मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आच्छादन की प्रगति की भी समीक्षा की.
विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में लगभग 60 प्रतिशत घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य प्रगति पर है. उपायुक्त ने शेष कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया.
हजारीबाग-बरही रोड पर ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के क्रम में वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र में पड़ने वाले पेड़ों की छंटाई के लिए आवश्यक अनापत्ति प्राप्त करने हेतु उपायुक्त ने डीएफओ, वाइल्ड लाइफ से पत्राचार एवं आवश्यक वार्ता करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.
उपायुक्त ने बरसात के दौरान विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित रूप से विद्युत लाइनों, पोलों, ट्रांसफार्मरों एवं अन्य उपकरणों का निरीक्षण करने तथा खराबी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

