Search

 
 
 

Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

Ramgarh News: उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है. उन्होंने आमजनों से अपील की कि सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं, कचरे का निर्धारित स्थान पर ही निपटान करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें.
 
सफाई अभियान में लगे डीसी

Ramgarh News: रामगढ़ में गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

 

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने स्वयं श्रमदान करते हुए अभियान में सहभागिता की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि समाहरणालय परिसर के आसपास, व्यवहार न्यायालय परिसर, प्रमुख मार्गों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए. साथ ही उन्होंने स्वच्छता कार्यों की सतत निगरानी करने तथा चिन्हित स्थलों पर नियमित स्वच्छता गतिविधियां संचालित करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है. उन्होंने आमजनों से अपील की कि सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं, कचरे का निर्धारित स्थान पर ही निपटान करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें.

 

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के साथ-साथ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, सैनिटरी सुपरवाइजर, जमादार एवं सफाई कर्मियों ने भी विभिन्न स्थलों पर आयोजित स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता की एवं सभी नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया.

 

नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में आम नागरिकों की सहभागिता को आवश्यक बताते हुए लोगों से नगर परिषद द्वारा संचालित स्वच्छता गतिविधियों में सहयोग करने की अपील की.

 

कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने नागरिकों से निर्धारित स्थलों पर ही कचरा डालने तथा स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का अनुरोध किया.

 

कार्यक्रम के दौरान सभी वार्ड पार्षद, नगर प्रबंधक, सैनिटरी सुपरवाइजर, जमादार, सफाई कर्मी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही