Search

 
 
 

पंपू तालाब में मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

 

Dhanbad: जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित वाच एंड वार्ड पंपू तालाब से एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिला है. शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने शव तालाब में तैरता देखा. जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद शव को तालाब से बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू हुई. हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. लेकिन पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब में शुक्रवार की सुबह एक वृद्ध व्यक्ति का शव तैरता दिखा. जो पानी में रहकर पूरी तरह फूल चुका था. हालांकि शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस प्रशासन शव निकालकर आगे की कार्रवाई में जुटा है. शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस पहले शव की शिनाख्त करने में जुटी है.

देखिए वीडियो-

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही