Search

 
 
 

ODL व ऑनलाइन कोर्स में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, UGC ने जारी की अधिसूचना

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 (फरवरी 2026 सत्र) के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कार्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है.
 

New Delhi : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 (फरवरी 2026 सत्र) के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कार्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है.

 

UGC के अनुसार, अब ODL और ऑनलाइन कार्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 से बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है. वहीं, UGC-DEB पोर्टल पर एडमिशन डेटा जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 से बढ़ाकर 13 अप्रैल 2026 कर दी गई है.

 

आयोग ने बताया कि यह निर्णय उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) से प्राप्त अनुरोधों के आधार पर लिया गया है. साथ ही सभी संस्थानों को संशोधित समय-सीमा का पालन करने और UGC के नियमों व दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

 

UGC ने छात्रों को सलाह दी है कि वे किसी भी ODL या ऑनलाइन कोर्स मंक दाखिला लेने से पहले संबंधित संस्थान और कार्यक्रम की मान्यता UGC-DEB पोर्टल पर अवश्य जांच लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही