Search

 
 
 

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, जसीडीह थाना के गिधनी मोड़ की घटना

 

Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित गिधनी मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. गिट्टी लदे 16 चक्का वाले बड़े ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है. युवक की पहचान विशाल कुमार के तौर पर हुई है. जो देवघर नगर थाना क्षेत्र के रानी कोठी इलाके का रहने वाला है. घटना की सूचान पाकर जसीडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

इसे भी पढ़ें- गोदाम">https://lagatar.in/illegal-liquor-and-spirits-seized-from-warehouse-one-man-arrested/70575/">गोदाम

से एक करोड़ की अवैध शराब और स्प्रिट जब्त, एक शख्स गिरफ्तार

सड़क हादसे का घटनाक्रम

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गिट्टी लदा ट्रक देवघर से बिहार की तरफ जा रही थी. इसी बीच बाइक सवार असंतुलित होकर ट्रक से भिड़ गया. हालांकि ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार को बचाने का प्रयास किया. लेकिन इस बीच युवक और ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गए. जिसके बाद घटना की सूचना जसीडीह थाना को दी गयी. सूचना मिलने पर जसीडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही