Search

 
 
 

सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और तारापुर विधायक सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. शपथ लेने के बाद से वह लगातार एक्शन में नजर आ रहे है. लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे है. शपथ के दो दिन भी हुए कि सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई.
 

Bihar : भाजपा के वरिष्ठ नेता और तारापुर विधायक सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. शपथ लेने के बाद से वह लगातार एक्शन में नजर आ रहे है. लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे है. शपथ के दो दिन भी नहीं हुए कि सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई. 

 

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आवास पर फोन कर सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई. इस घटना के सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की गई.

 

मुंगेर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कॉल को ट्रैक करना शुरू किया. नंबर की जांच करने पर पता चला कि नंबर बिहार का ही है. मगर इसका इस्तेमाल बाहर से किया जा रहा है. लगातार ट्रैकिंग के दौरान पता चला कि नंबर का इस्तेमाल गुजरात में किया जा रहा है.

 

बिहार पुलिस और गुजरात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को सानंद से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम शेखर यादव है. वह बिहार के बांका के रहने वाला है. वह गुजरात में रहकर मजदूरी करता है. उसे पकड़कर बिहार लाया जा रहा है. यहां लाकर उससे पूछताछ की जाएगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही