Search

 
 
 

चकला कोल ब्लॉक चालू होने का रास्ता साफ, हिंडाल्को को 271.82 एकड़ जमीन हस्तांतरण मंजूर

Latehar: लातेहार में चकला कोल ब्लॉक खुलने का रास्ता साफ हो गया है. राज्य सरकार ने 271.2 एकड़ जमीन कोल ब्लॉक के लिए हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड को आवंटित कर दी है. यह गैर-मजरुआ भूमि हस्तांतरित करने की स्वीकृति दे. सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस जमीन के बदले कंपनी को 29.40 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा.
 

Latehar: लातेहार में चकला कोल ब्लॉक खुलने का रास्ता साफ हो गया है. राज्य सरकार ने 271.2 एकड़ जमीन कोल ब्लॉक के लिए हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड को आवंटित कर दी है. यह गैर-मजरुआ भूमि हस्तांतरित करने की स्वीकृति दे. सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस जमीन के बदले कंपनी को 29.40 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा. यह राशि क्षतिपूरक वन रोपन और अन्य निर्धारित मदों के तहत ली जाएगी.

 

विभाग की ओर से स्वीकृति आदेश में कहा गया है कि भूमि हस्तांतरण केवल तय शर्तों के आधार पर ही किया जाएगा. यदि बाजार मूल्य या अन्य शुल्क (सलामी, लगान, सेस आदि) में अंतर पाया जाता है, तो अतिरिक्त राशि भी कंपनी से वसूली जाएगी. इसके अलावा सभी देनदारियों का वहन कंपनी को ही करना होगा और एकरारनामा का निबंधन भी अनिवार्य किया गया है. वन विभाग ने क्षतिपूरक वनीकरण के लिए उपयोग होने वाली भूमि की उपयुक्तता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.


सरकार ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि कंपनी द्वारा राशि जमा करने के बावजूद प्रशासन भूमि उपलब्ध नहीं कराता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही