Search

 
 
 

Bihar News: CM के प्रधान सचिव पद से हटाए गए दीपक कुमार, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बने उपाध्यक्ष

Patna News: दीपक कुमार 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं. वे 20 मार्च 2021 को सरकारी सेवा से सेवानिवृत हुए थे. इसके अगले ही दिन यानी 21 मार्च 2021 को उन्हें सीएम नीतीश कुमार का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था.
 
दीपक कुमार (फाइल फोटो)

Patna News: पूर्व सीएम नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले दीपक कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव के पद से हटा दिया गया है. बिहार सरकार ने उन्हें अब बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. इस पद पर ससे पहले उदय कांत मिश्रा कार्यरत थे. उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद यह पद 11 सितंबर से रिक्त था.

इसे भी पढ़ें:

दीपक कुमार 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं. वे 20 मार्च 2021 को सरकारी सेवा से सेवानिवृत हुए थे. इसके अगले ही दिन यानी 21 मार्च 2021 को उन्हें सीएम नीतीश कुमार का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था. दीपक कुमार बिहार के मुख्य सचिव के पद पर भी रह चुके हैं. 

 

दीपक कुमार का प्रशासनिक अनुभव काफी व्यापक रहा है. अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने बिहार के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी के तौर पर काम किया. बक्सर, नालंदा, हजारीबाग और मोतिहारी समेत करीब 13 जिलों में डीएम की जिम्मेदारी संभालने का अनुभव उनके पास रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही