Lagatar Desk: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. कपल ने बीते दिन अपनी बेटी दुआ का दूसरा जन्मदिन मनाया. साथ ही कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी शूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं.
इन तस्वीरों में उनकी बेटी दुआ की भी पहली झलक देखने को मिली. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा, बेबी दुआ और हमारा दिल गदगद है. आप सभी की दुआओं और प्यार के लिए तहे दिल से शुक्रिया.

फाइल फोटो
मम्मा के बेबी बंप को देखकर दुआ ने जीता दिल
शेयर की गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में दुआ अपनी मां दीपिका के बेबी बंप को देखकर मुस्कुराती और शर्माती नजर आ रही हैं. उनकी क्यूट स्माइल ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया है. तस्वीरों में मां-बेटी की बॉन्डिंग भी बेहद प्यारी लग रही है.

फाइल फोटो
8 सितंबर 2024 को हुआ था दुआ का जन्म
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था. अब शेयर की गई तस्वीरों के बाद कपल के दूसरी बार माता-पिता बनने की चर्चा तेज हो गई है. दोनों ने तस्वीरों के जरिए अपनी फैमिली की खूबसूरत झलक फैंस के साथ शेयर की है.

