Search

 
 
 

रामायणम् के टीज़र पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन,बोलीं-शानदार और भव्य प्रस्तुति

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायणम् को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में रिलीज हुए टीज़र ने दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला, और अब इस पर टीवी की सीता रह चुकीं दीपिका चिखलिया का भी रिएक्शन सामने आया है.
 

Lagatar desk :  रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायणम् को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में रिलीज हुए टीज़र ने दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला, और अब इस पर टीवी की सीता रह चुकीं दीपिका चिखलिया का भी रिएक्शन सामने आया है.

 

 

टीज़र पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन

रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल रामायण में सीता ने भी रामायणम् के टीज़र की जमकर तारीफ की है.उन्होंने कहा कि टीज़र बहुत ग्रैंड, रिच और शानदार लग रहा है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

 


 फिल्म की झलक और कास्ट

2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर नितेश तिवारी की इस फिल्म का टीज़र रिलीज हुआ. इसमें-रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में वहीं साई पल्लवी सीता के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में यश रावण के रूप में दिखाई दिए.टीजर में भव्य VFX और विजुअल्स ने दर्शकों को प्रभावित किया, हालांकि कुछ लोगों ने इसकी तुलना आदिपुरुष से भी की.


 विंदू दारा सिंह की चेतावनी

विंदू दारा सिंह ने भी टीज़र की तारीफ की, लेकिन साथ ही मेकर्स को सावधान किया.उन्होंने कहा कि रामायण लोगों के दिलों में बसी हुई है, इसलिए अगर नई फिल्म उससे ज्यादा अलग हुई, तो दर्शक उसे स्वीकार नहीं करेंगे.

 


 बजट और रिलीज

फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस किया है .वहीं इस फिल्म में कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये लगे है.जो दो पार्ट्स में रिलीज होगी पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही