Ranchi News: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की. मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से बातचीत की.
इसे भी पढ़ें:
बैठक के दौरान झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई. संगठन के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करने के उपायों पर नेताओं ने मंथन किया.

केसी वेणुगोपाल से मिलीं दीपिका पांडेय सिंह
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व को झारखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात की जानकारी दी. उन्होंने राज्य सरकार के कामकाज की भी जानकारी साझा की. जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई.
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा. SIR के दौरान आम लोगों के सामने आ रही चुनौतियों पर चर्चा हुई. मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर भी विचार रखे गये.
कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की भूमिका को लेकर चर्चा की. पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया. साथ ही किसी भी पात्र नागरिक का मतदान अधिकार प्रभावित नहीं हो, इसे लेकर रणनीति बनाने पर विचार हुआ.
बैठक में भाजपा की राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा हुई. कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत बतायी. पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय करने पर भी जोर दिया गया.
मंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष राज्य में सरकार और संगठन से जुड़े विभिन्न विषय रखे. उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी भी दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

