Search

 
 
 

दीपिका-रणवीर ने दिखाई बेटी ‘दुआ’ की पहली झलक, तस्वीरे वायरल

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस दिवाली अपने फैंस को खास तोहफा दिया है. पहली बार कपल ने अपनी बेटी दुआ की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उनका चेहरा साफ नजर आ रहा है
 

Lagatar desk : बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस दिवाली अपने फैंस को खास तोहफा दिया है. पहली बार कपल ने अपनी बेटी दुआ की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उनका चेहरा साफ नजर आ रहा है. इस प्यारी फैमिली फोटो में दीपिका, रणवीर और उनकी बेटी पारंपरिक अटायर में नजर आ रहे हैं.

 

 

मुस्कान से सबका दिल जीत ले गई दुआ

शेयर किए तस्वीर में दुआ की मासूम मुस्कान और चमकती आंखों ने फैंस का दिल जीत लिया है. दीपिका और रणवीर जहां ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद सुंदर लग रहे हैं, वहीं नन्ही दुआ की मौजूदगी ने इस पल को और भी खास बना दिया. तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिलने लगे.

 

8 सितंबर 2024 को हुआ था दुआ का जन्म

दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी को जन्म दिया था. पिछले साल दिवाली के मौके पर इस कपल ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा करते हुए लिखा था -हमारी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह है. दुआ का मतलब है प्रार्थना, क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है.इस साल दिवाली पर उन्होंने पहली बार दुआ की झलक फैंस को दिखाया

 

वायरल हुई फैमिली फोटो, फैंस बोले-परफेक्ट फैमिली

इस प्यारी सी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी. फैंस ने इस पल को परफेक्ट फैमिली मोमेंट  बताया. कई लोगों ने लिखा कि दीपिका और रणवीर पहले ही बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक थे, और अब दुआ के आने से उनका परिवार और भी खास हो गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही