Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव में हार की होगी समीक्षा, कारणों की होगी पड़ताल : JMM

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के एक प्रत्याशी की हार के बाद कहा है कि पार्टी के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट रहे और गठबंधन की रणनीति के अनुरूप मतदान किया.
 

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के एक प्रत्याशी की हार के बाद कहा है कि पार्टी के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट रहे और गठबंधन की रणनीति के अनुरूप मतदान किया.

 


झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि पार्टी के सभी 34 विधायकों ने शत-प्रतिशत मतदान किया और गठबंधन के दोनों उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डाला. उन्होंने बताया कि वह स्वयं पार्टी एजेंट के रूप में पूरे मतदान के दौरान मतदान केंद्र में मौजूद थे और पूरी प्रक्रिया पर नजर रखे हुए थे.


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव से पहले गठबंधन दलों की कई बैठकें की थीं. मतदान को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई थी और विधायकों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए मॉक ड्रिल भी कराई गई थी.


विनोद पांडेय ने कहा कि इन सभी तैयारियों और प्रयासों के बावजूद गठबंधन के एक प्रत्याशी की हार अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही. ऐसे में चुनाव परिणाम की महागठबंधन के स्तर पर समीक्षा की जाएगी.


उन्होंने कहा कि समीक्षा के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि अपेक्षित परिणाम क्यों नहीं मिल सका और किन कारणों से यह स्थिति बनी. साथ ही भविष्य में ऐसी कमियों को दूर करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे, ताकि भाजपा के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई में इंडिया गठबंधन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही