Search

 
 
 

DAV नंदराज में डिफेंस करियर काउंसलिंग, छात्रों को NDA व SSB की तैयारी की जानकारी

बरियातू स्थित डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में बुधवार को डिफेंस करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भारतीय सेना, वायुसेना और अन्य रक्षा सेवाओं में करियर के अवसरों और भर्ती परीक्षाओं की जानकारी देना था.
 

Ranchi: बरियातू स्थित डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में बुधवार को डिफेंस करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भारतीय सेना, वायुसेना और अन्य रक्षा सेवाओं में करियर के अवसरों और भर्ती परीक्षाओं की जानकारी देना था.

 

कार्यक्रम में डिफेंस एकेडमी, रांची के निदेशक और भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी विनोद कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए.उन्होंने छात्रों को NDA, CDS, AFCAT, SSB इंटरव्यू और अग्निवीर भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी दी.

 

Uploaded Image

डिफेंस करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

 

विनोद कुमार ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए आवेदन कैसे किया जाता है और उम्मीदवारों के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता क्या है. उन्होंने चयन प्रक्रिया में शारीरिक और मानसिक तैयारी के महत्व के बारे में भी बताया.उन्होंने कहा कि रक्षा सेवाओं में जाने के लिए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच जरूरी है. साथ ही SSB इंटरव्यू की तैयारी को लेकर छात्रों को कई आसान और उपयोगी टिप्स दिए.

 

काउंसलिंग सत्र में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. छात्रों और अभिभावकों ने रक्षा क्षेत्र में करियर से जुड़े कई सवाल पूछे. विनोद कुमार ने उनके सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाएं दूर कीं.कार्यक्रम के अंत में विनोद कुमार ने स्कूल के प्राचार्य रवि प्रकाश तिवारी और सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का आयोजन के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को सही करियर चुनने में मदद करते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही