Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रक्षा मंत्री ने कहा, पीएम मोदी ने भारत को पश्चिम एशिया की आग से बचा रखा है, एकजुट होकर समर्थन करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  शनिवार को हलद्वानी में एक जनसभा में बोल रहे थे. इस क्रम में गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह  पश्चिम एशिया में लगातार भीषण हमले हो रहे हैं, वह सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के समक्ष बड़ा संकट बन चुका है.
Advertisement
Advertisement

 Dehradun :  अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध की आग फैलती जा रही है. पूरे विश्व पर दबाव बढ़ता जा रहा है. बावजूद इसके प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीतिक सूझबूझ और क्षमता ने भारत को इस महासंकट में फंसने से पूरी तरह सुरक्षित रखा है.

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  शनिवार को हलद्वानी में एक जनसभा में बोल रहे थे. इस क्रम में गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह  पश्चिम एशिया में लगातार भीषण हमले हो रहे हैं, वह सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के समक्ष बड़ा संकट बन चुका है.  

 

राजनाथ सिंह ने कहा, भारत ने वैश्विक मंच पर अपना रुख एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है. प्रधानमंत्री मोदी का साफ मानना है कि युद्ध से कोई समाधान निकल  नहीं सकता. इस महाविनाश को रोकने का एकमात्र रास्ता सिर्फ संवाद और कूटनीति है.

 

रक्षा मंत्री ने कहा कि हमें वास्तविकता स्वीकार करनी चाहिए कि जब दुनिया में युद्ध छिड़ा हो, तो कोई भी देश उसके प्रभाव से अछूता नहीं रह सकता. कहा कि भारत पर भी इसका असर हो सकता है, लेकिन पीएंम मोदी ने अपनी असाधारण योग्यता और दूरदर्शिता के बल पर अब तक देश को इस संकट की आंच से बचा कर रखा है.

 

राजनाथ सिंह ने मिडिल ईस्ट के खतरे की याद दिलाते हुए  देशवासियों से आह्वान किया कि वैश्विक स्तर पर पैदा हुए इस अभूतपूर्व संकट को टालने और शांति स्थापित करने के लिए पीएम मोदी के   कूटनीतिक प्रयासों को पूरे देश को एकजुट होकर समर्थन करना चाहिए.

 

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह देवभूमि आस्था, अध्यात्म, ऋषि-मुनियों और तपस्वियों की भूमि रही है. उत्तराखंड सौम्य, परिश्रमी और राष्ट्रभक्ति से लबरेज हैं.

 

राजनाथ सिंह ने धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ तेजी से कार्य कर रही है.

 

मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि धामी न केवल धाकड़ हैं, बल्कि अब धुरंधर बन चुके हैं, वे प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रभावी निर्णय ले रहे हैं.  

  

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही