Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईरान का नतांज परमाणु केंद्र आंखों में खटक रहा, अमेरिका-इजरायल ने फिर बमबारी की

ईरानी मीडिया ने हमले की पुष्टी की है. हमले की गूंज मीलों तक सुनी गयी. ईरानी अधिकारियों ने कहा कि यह राहत भरी बात है कि क्योंकिअब तक किसी भी तरह के रेडियोधर्मी पदार्थ (रेडिएशन) के रिसाव की सूचना नहीं है.
Advertisement
Advertisement

TelAviv : मिडिल ईस्ट जंग की आग भड़कती ही जा रही है. अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच जारी युद्ध अब ओमान की खाड़ी से लेकर हिंद महासागर तक  पहुंच गया है.

 

आज खबर आयी कि ईरान ने हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया नाम के अमेरिका और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य ठिकानों पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया  कि एक मिसाइल रास्ते में ही फेल हो गयी.

 

जबकि दूसरी पर अमेरिकी युद्धपोत ने इंटरसेप्टर मिसाइल एसएम-3 दागी. यह मामला इसलिए गंभीर है कि डिएगो गार्सिया  ईरान से लगभग 4000 किमी दूर है.

 

इस खबर के बाद एक और खबर आयी कि अमेरिका-इजरायल ने ईरान के कथित सुरक्षित और संवेदनशील माने जाने वाले नतांज परमाणु केंद्र पर भीषण हमला किया है. इस साइट पर भारी बमबारी की गयी है.

 

ईरानी मीडिया ने हमले की पुष्टी की है. हमले की गूंज मीलों तक सुनी गयी. ईरानी अधिकारियों ने कहा कि यह राहत भरी बात है कि क्योंकि अब तक किसी भी तरह के रेडियोधर्मी पदार्थ (रेडिएशन) के रिसाव की सूचना नहीं है.

 

परमाणु कचरा फैलने का खतरा अभी टल गया है.ईरानी मीडिया ने कहा कि नतांज परमाणु केंद्र पर बमबारी के बावजूद आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं.

 

पिछले साल जून में अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच 12 दिनों का युद्ध चला था, उसमें भी नतांज ही अमेरिका-इजरायल का मुख्य टारगेट था.  

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही