Search

 
 
 

पर्यावरण संकट व हाथी-मानव संघर्ष पर राज्यपाल से मिला अबुआ अधिकार मंच का प्रतिनिधिमंडल

अबुआ अधिकार मंच के अध्यक्ष गौतम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर झारखंड में बढ़ते पर्यावरणीय संकट, जलवायु परिवर्तन और हाथी-मानव संघर्ष जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपते हुए आवश्यक और ठोस कदम उठाने का आग्रह किया.
 

Ranchi : अबुआ अधिकार मंच के अध्यक्ष गौतम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर झारखंड में बढ़ते पर्यावरणीय संकट, जलवायु परिवर्तन और हाथी-मानव संघर्ष जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपते हुए आवश्यक और ठोस कदम उठाने का आग्रह किया.

 

अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने बताया कि राज्य में पर्यावरणीय क्षरण के कारण जलवायु संकट गहराता जा रहा है. उन्होंने हाथियों के आवास में कमी, अवैध खनन और जंगलों की कटाई को संघर्ष का मुख्य कारण बताया. राज्य में 17 हाथी कॉरिडोर हैं, जबकि इसे बढ़ाकर 75 करने की सिफारिश की गई है.

 

प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते वायु प्रदूषण, खासकर रामगढ़, धनबाद और बोकारो में, तथा दामोदर और स्वर्णरेखा नदियों के प्रदूषण पर भी चिंता जताई. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निष्क्रियता और संसाधनों की कमी का मुद्दा भी उठाया गया. इस दौरान गौतम सिंह, अमित रिजवी, सुरेंद्र नायक और मलखान महतो समेत कई सदस्य मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही