Search

 
 
 

धनबादः अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरे किशोर की मौत

प्रो. कामता प्रसाद का कहना है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने जब ऋषव से घटना के बारे में पूछा, तो उसने धीमी आवाज में कहा कि किसी ने मुझे धक्का दिया है. हालांकि, वह किसी का नाम नहीं बता सका. परिजनों ने शक जताया है कि अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले में रहने वाला एक युवक इस घटना में शामिल हो सकता है.
 

Dhanbad : धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित विद्यासागर अपार्टमेंट में शनिवार को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर ऋषव निशांत की सोमवार को मौत हो गई. वह अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल की छत से नीचे गिर गया था. घटना के तुरंत बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.


घायल किशोर की हालत बिगड़ने पर सोमवार की सुबह डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया. रांची ले जाते समय रास्ते में बोकारो के पास उसने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों के अनुसार ऋषव के शरीर पर गंभीर चोटें लगी थीं. उसकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई थी.

 


मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पिता प्रो. कामता प्रसाद ने कहा कि घटना के दिन सुबह वे कॉलेज जा रहे थे. तभी उन्होंने अपार्टमेंट में रहने वाले कुबेर सिंह के बेटे को वहां से जाते हुए देखा था. कॉलेज पहुंचने के बाद उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा छत से गिर गया है.


प्रो. कामता प्रसाद का कहना है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने जब ऋषव से घटना के बारे में पूछा, तो उसने धीमी आवाज में कहा कि किसी ने मुझे धक्का दिया है. हालांकि, वह किसी का नाम नहीं बता सका. परिजनों ने शक जताया है कि अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले में रहने वाला एक युवक इस घटना में शामिल हो सकता है. उसके साथ पहले भी उनका विवाद हो चुका है. परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

 

इधर, धनबाद सदर थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि पुलिस ने अपार्टमेंट परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही