Search

 
 
 

थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों के मुद्दों पर स्वास्थ्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Ranchi: थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों के मुद्दों और रक्तदान से जुड़े विषयों को लेकर "लहू बोलेगा" रक्तदान संगठन, झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मिला. यह मुलाकात रांची के स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री आवास में हुई.
 

Ranchi: थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों के मुद्दों और रक्तदान से जुड़े विषयों को लेकर "लहू बोलेगा" रक्तदान संगठन, झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मिला. यह मुलाकात रांची के स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री आवास में हुई.

 

मुलाकात के दौरान आगामी विश्व थैलेसीमिया दिवस 8 मई के अवसर पर झारखंड राज्यस्तरीय थैलेसीमिया कॉन्फ्रेंस 2026 के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और अप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित मरीजों की समस्याओं और जरूरतों को मंत्री के समक्ष रखा.

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि इन बीमारियों से पीड़ित बच्चों के बेहतर इलाज के लिए सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा चुकी है. उन्होंने बताया कि रांची के सदर अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर खोलने की दिशा में काम हो रहा है. साथ ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए 15 लाख रुपये तक की सहायता देने की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और अप्लास्टिक एनीमिया से जुड़ी आवश्यक दवाएं मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं.

 

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि राज्य के सरकारी ब्लड बैंकों में रक्तदान करने वाले लोगों के लिए रिफ्रेशमेंट राशि 100 रुपये निर्धारित की गई है. उन्होंने कहा कि रक्तदान, ब्लड बैंक और इससे जुड़े अन्य मुद्दों पर भी लगातार काम किया जा रहा है ताकि मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके.

 

प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री के इन प्रयासों के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि मंत्री द्वारा उठाए गए कदमों से थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और अप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर जीवन जीने में मदद मिलेगी.

 

साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को इन बीमारियों से पीड़ित बच्चों और परिजनों के हित में किए गए कार्यों के लिए जल्द ही सम्मानित किया जाएगा. इस सम्मान समारोह में बच्चे, उनके परिजन और रक्तदाता शामिल होंगे.

 

मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल के रूप में नदीम खान, तनवीर अहमद, मो काबिल, मो इम्तियाज सोनू, मो बब्बर, इंजीनियर शाहनवाज अब्बास, असफर खान और साजिद उमर मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही