Search

 
 
 

छात्रावास की सुविधाओं में होगा सुधार, DSPMU कुलपति ने दिए कार्रवाई के निर्देश

DSPMU के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के यूजी छात्रावास संख्या-1 का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली.
 

Ranchi : DSPMU के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के यूजी छात्रावास संख्या-1 का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली.

 

निरीक्षण के क्रम में कुलपति ने बिजली, पानी और कॉमन रूम जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी जरूरतों को सूचीबद्ध करते हुए संबंधित अधिकारियों को इनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि छात्रों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है.

 

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. मनोहर ने कहा कि तत्कालीन रांची कॉलेज और वर्तमान डीएसपीएमयू का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है. यहां के छात्रों ने राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संस्थान का नाम रोशन किया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्तमान विद्यार्थी भी इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे, जिसमें विश्वविद्यालय हर संभव सहयोग करेगा.

 

इससे पूर्व छात्रावास के विद्यार्थियों ने कुलपति का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. मौके पर छात्रावास अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही