Search

 
 
 

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाईकोर्ट चिंतित, केंद्र-दिल्ली सरकार को  दिशा निर्देश जारी

श्री वांगचुक NEET पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ कॉक्रोच जनता पार्टी के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 19 दिन से भूख हड़ताल पर हैं. उनका वजन 8.9 किलो तक गिर गया है.
 
सोनम वांगचुक

 NewDelhi : दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती जा रही हालत पर आज दिल्ली हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार को  दिशा निर्देश जारी किये. कोर्ट ने सुनवाई के क्रम में कहा, हर नागरिक की जान कीमती है और उसकी रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी बनती है.

 

बता दें कि उनकी भूख हड़ताल को लेकर हाईकोर्ट  में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गयी है.सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि  सोनम वांगचुक की रोजाना मेडिकल जांच हो, बता दें कि वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है. दायर की गयी याचिका में वांगचुक को जबरन खाना खिलाने के निर्देश देने की मांग भी की गयी है.

 

केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को जानकारी दी कि सरकारी चिकित्सक वांगचुक के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं. सॉलिसिटर जनरल ने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर उन्हें उचित इलाज मिलेगा.

 

बता दें कि श्री वांगचुक NEET पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ कॉक्रोच जनता पार्टी के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 19 दिन से भूख हड़ताल पर हैं. उनका वजन 8.9 किलो तक गिर गया है.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही