Search

 
 
 

दिल्ली हादसा : भवन मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार, एमसीडी के पांच अधिकारी सस्पेंड

National  News : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी )के एक उपायुक्त समेत पांच अधिकारी आज  सोमवार को निलंबित कर दिये गये हैं. एमसीडी  उपायुक्त, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता निलंबित हो गये हैं.
 
भवन मालिक हरिराम बंसल (फाइल फोटो)

National  News :  दक्षिण पश्चिमी दिल्ली स्थित सत्य निकेतन क्षेत्र में कल 6 सितंबर को पांच मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गयी थी. इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो गयी है. घायलों का इलाज चल रहा है, 


इस घटना के संबंघ में बड़ी खबर आयी है, पुलिस ने आज भवन के मालिक हरिराम बंसल को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने उसे राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है. उसे दिल्ली लाया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. 

 


बता दें कि  यह  भवन रविवार दोपहर लगभग 1:30 बजे बेसमेंट में मरम्मत कार्य के दौरान ढह गया.यह  छात्रों का पेइंग गेस्ट (पीजी) था.   घटना के बाद से हरिराम बंसल  फरार हो गया था. दिल्ली पुलिस ने हरिराम बंसल को गिरफ्तार करने के लिए 10 टीमें बनाई थी.  


इसी बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी )के एक उपायुक्त समेत पांच अधिकारी आज  सोमवार को निलंबित कर दिये गये हैं. एमसीडी  उपायुक्त, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता निलंबित हो गये हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही