Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली शराब घोटाला : ED के सामने पेश नहीं होंगी के कविता, कार्यकर्ता से संबंधित दस्तावेज ईडी ऑफिस भेजवाया

NewDelhi : दिल्ली शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन के कविता आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगी. जानकारी के मुताबिक, BRS MLC के कार्यकर्ता संबंधित दस्तावेज लेकर ईडी ऑफिस गये हैं. मालूम हो पूछताछ से पहले बीआरएस एमएलसी के कविता के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी थी. (पढ़ें, बजट">https://lagatar.in/budget-session-banna-gupta-and-saryu-rai-clashed-saryu-surrounded-minister-regarding-transferposting/">बजट

सत्र : बन्ना गुप्ता व सरयू राय में हुई नोकझोंक, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सरयू ने मंत्री को घेरा)

11 मार्च को ईडी ने के कविता से नौ घंटे की थी पूछताछ

यह दूसरी बार था, जब ईडी ने के कविता को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था. इससे पहले जांच एजेंसी ने 11 मार्च को ईडी ने के कविता से नौ घंटे पूछताछ की थी. के कविता पर आरोप है कि उन्होंने साउथ लॉबी को फायदा पहुंचाया और 100 करोड़ की रिश्वत का लेन-देन कथित रूप से आम आदमी पार्टी के आला नेताओं के साथ किया. वहीं 15 मार्च को ईडी ने कविता के कथित पूर्व लेखा परीक्षक (ऑडिटर) बुचिबाबू गोरांतला से पूछताछ की थी और अन्य गिरफ्तार आरोपी से उसका सामना कराया था. इसे भी पढ़ें : मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-debate-on-suspended-ias-poojas-discharge-petition/">मनी

लॉन्ड्रिंग केस: निलंबित IAS पूजा सिंघल की डिस्चार्ज पिटीशन पर हुई बहस

के कविता ने ईडी के समन के खिलाफ SC में लगाई गुहार

बता दें कि के कविता ने 15 मार्च को ईडी के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. कविता ने अपनी याचिका में दिल्ली आबकारी (शराब) नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है. मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिंह की पीठ ने तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य कविता की याचिका पर 24 मार्च को सुनवाई के लिए सहमति जतायी. कविता के वकील ने याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध करते हुए कहा कि क्या किसी महिला को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में बुलाया जा सकता है? उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से कानून के खिलाफ है. इसे भी पढ़ें : जासूसी">https://lagatar.in/cbi-action-in-espionage-case-fir-registered-against-manish-sisodia-action-against-cm-kejriwals-advisor/">जासूसी

कांड में CBI का एक्शन, मनीष सिसोदिया के खिलाफ FIR दर्ज, सीएम केजरीवाल के सलाहकार पर भी कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही