Search

 
 
 

भगोड़े अपराधी प्रभदीप सिंह को अजरबैजान से दिल्ली लाया गया

भगोड़े अपराधी प्रभदीप सिंह को इंटरपोल की मदद से अजरबैजान से दिल्ली लाया गया. दिल्ली पुलिस की टीम आज इस अपराधी को अजरबैजान से लेकर वापस लौटी है. प्रभदीप के खिलाफ दिल्ली में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओँ के तहत प्राथमिकी दर्ज है.
 

Ranchi : भगोड़े अपराधी प्रभदीप सिंह को इंटरपोल की मदद से अजरबैजान से दिल्ली लाया गया. दिल्ली पुलिस की टीम आज इस अपराधी को अजरबैजान से लेकर वापस लौटी है. प्रभदीप के खिलाफ दिल्ली में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओँ के तहत प्राथमिकी दर्ज है. 

 

दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए थे. प्रभदीप नशीले पदार्थों का व्यापार करने वाले गिरोह का महत्वपूर्ण सदस्य है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह देश से फरार होने में कामयाब हो गया था. दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने इस अपाधी के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था.

 

इस नोटिस के आलोक में इंटरपोल ने अपराधी की अजरबैजान में सूचना दी और उसे गिरफ्तार किया. इसके बाद दिल्ली पुलिस का तीन सदस्यीय दल अजरबैजान गया. वहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बद उसे वापस दिल्ली लाया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही