Search

 
 
 

जमशेदपुर में दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS का छापा, अफगानी नेटवर्क की जड़ें खंगाल रही एजेंसियां

दिल्ली से गिरफ्तार किए गए एक अफगानी नागरिक से मिले इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है. सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.
 

Ranchi :  दिल्ली से गिरफ्तार किए गए एक अफगानी नागरिक से मिले इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है. सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम अफगानी नागरिक की निशानदेही पर जमशेदपुर पहुंची और झारखंड एटीएस के सहयोग से गोलमुरी थाना क्षेत्र के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान टीम ने संदिग्ध ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण और कागजात बरामद किए.

 

जांच एजेंसियां इन दस्तावेजों और उपकरणों के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जमशेदपुर में इस नेटवर्क की जड़ें कितनी गहरी हैं. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में पकड़ा गया अफगानी नागरिक लंबे समय तक जमशेदपुर में रह चुका है. इस दौरान उसने कई स्थानीय लोगों के साथ संपर्क बनाए और एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया.

 

अफगानी नागरिक ने पूछताछ में जमशेदपुर के कई मददगारों और जान-पहचान वालों का जिक्र किया था, जिसके बाद यह छापेमारी की गई है. सुरक्षा एजेंसियां कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी में हैं.

 

इस पूरे मामले में एजेंसियां गोपनीयता बरत रही हैं. बरामद दस्तावेजों और डिजिटल सामग्री की बारीकी से जांच की जा रही है. हालांकि, दिल्ली पुलिस या झारखंड एटीएस की ओर से अब तक छापेमारी और बरामद दस्तावेजों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही