Search

 
 
 

पद्मभूषण कड़िया मुंडा से पुलिस अधिकारी बन मांगी रंगदारी, गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी

भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को अज्ञात अपराधियों ने फोन पर धमकी दी है. पद्मभूषण से सम्मानित 80 वर्षीय आदिवासी नेता से पुलिस अधिकारी बनकर ना सिर्फ रंगदारी की मांग की गई है, बल्कि गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है.
 

Ranchi/Khunti :  भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को अज्ञात अपराधियों ने फोन पर धमकी दी है. पद्मभूषण से सम्मानित 80 वर्षीय आदिवासी नेता से पुलिस अधिकारी बनकर ना सिर्फ रंगदारी की मांग की गई है, बल्कि गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है. जानकारी के अनुसार, कड़िया मुंडा के निजी सहायक डॉ. निर्मल सिंह के मोबाइल नंबर कॉल आया. फोन करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और डरा-धमकाकर पैसों की मांग की.

 

बीमार चल रहे हैं कड़िया मुंडा

उल्लेखनीय है कि कड़िया मुंडा वर्तमान में अस्वस्थ चल रहे हैं. ऐसे में बार-बार आ रहे इन धमकी भरे कॉल्स ने उनकी मानसिक परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं. उनके लंबे सार्वजनिक जीवन में यह पहला मौका है, जब उन्हें इस तरह की धमकी का सामना करना पड़ा है.

 

निर्मल महतो ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. निर्मल सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इस घटना की जानकारी साझा की है. उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय और झारखंड पुलिस को टैग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

 

निर्मल सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर रांची के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने भी संबंधित मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर ले लिया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई संगठित साइबर गिरोह है, जो वीआईपी हस्तियों को निशाना बना रहा है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही