Search

 
 
 

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को तलब किया

National News : जनता पार्टी (सीजेपी) के दोनों नेताओं को बुधवार को न्यायिक हिरासत से रिहा किया गया था. दोनों ने लिखित में माफीनामा और शपथ पत्र दिया था. तब जाकर जमानत मिली थी
 
सौरव दास, आशुतोष रंका (फाइल फोटो)

National News : तिहाड़ जेल से रिहा हुए CJP नेता सौरव दास औरआशुतोष रांका की परेशानी कम नहीं हुई है. खबरों के अनुसार  दिल्ली पुलिस  क्राइम ब्रांच ने सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे  को आज गुरुवार को पूछताछ के लिए तलब किया है.

 

 


क्राइम ब्रांच ने तीनों को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा है.  पुलिस सूत्रों के अनुसार यह जांच जंतर-मंतर जाते समय धारा 188 के तहत सार्वजनिक आदेश की अवहेलना तथा किसी अन्य व्यक्ति की संपत्ति में बिना अनुमति प्रवेश करने के मामले से जुड़ी है. 


 

 


कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के दोनों नेताओं को बुधवार को न्यायिक हिरासत से रिहा किया गया था. दोनों ने लिखित में माफीनामा और शपथ पत्र दिया था. तब जाकर जमानत मिली थी.
 


सौरव दास और आशुतोष रंका ने विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) को लिखित  आश्वासन दिया कि वे जंतर-मंतर स्थल को कानून के अनुसार गैर-अधिसूचित किये जाने तक शांति बनाए रखेंगे.  वहां विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही