Search

 
 
 

दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया

Lagatar Desk :  दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरन-प्रदर्शन का ऐलान किया है. इस प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली और भाजपा शासित राज्यों की पुलिस देश भर में उन युवाओं को हिरासत में ले रही है, जिनके बारे में अंदेशा है कि वह जंतर-मंतर पर पहुंचने की कोशिश करेंगे.
 
ध्रुव राठी
  • राठी को उनके घर में ही हिरासत में रखा गया है

Lagatar Desk :  दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया है. उन्हें गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर में ही हिरासत में रखा गया है. पुलिस की यह कार्रवाई उनके जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में पहुंचने के पहले की गई है.

 

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरन-प्रदर्शन का ऐलान किया है. इस प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली और भाजपा शासित राज्यों की पुलिस देश भर में उन युवाओं को हिरासत में ले रही है, जिनके बारे में अंदेशा है कि वह जंतर-मंतर पर पहुंचने की कोशिश करेंगे.

 

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को ध्रुव राठी बेंगलुरु में एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में पहुंचे थे. वहीं आज सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन में भी उनके जंतर-मंतर पहुंचने की संभावना थी. लेकिन उससे पहले ही उन्हें उनके घर में हिरासत में रखा गया है.  

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही