Patna News: रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बीच रविवार को दिल्ली पुलिस पटना पहुंची और कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर नोटिस चिपकाया. यह मामला पीएम मोदी और उनकी मां से जुड़े AI वीडियो से जुड़ा बताया जा रहा है. जिसपर दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल ने कार्रवाई की है.
इसे भी पढ़ें:
दिल्ली पुलिस की ओर से जारी नोटिस में अमित कुमार मंडल को खासतौर पर तलब किया गया है. जांच के सिलसिले में उन्हें 5 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे, नई दिल्ली के भरत नगर, न्यूज फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल के दफ्तर में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.
अमित को पूछताछ के दिन अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज और चीजें लाने को कहा गया है. इनमें संबंधित मोबाइल नंबर का सिम कार्ड और 1 जुलाई 2025 से अब तक इस्तेमाल किए गए वो सभी मोबाइल हैंडसेट शामिल हैं.
दिल्ली पुलिस की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि अमित कुमार मंडल के नाम पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 9939979005 का संबंध बिहार कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल से मिला है. इसी सिलसिले में पुलिस ने उनसे कई जानकारियां मांगी है. इसके अलावा पुलिस ने पूछा है कि ट्वीटर हैंडल @INCBihar का आधिकारिक रूप से इस्तेमाल कौन करता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

