Search

 
 
 

पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल - प्रियंका गांधी को उठा ले गई दिल्ली पुलिस

पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. राहुल सदन में नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा की मांग को लेकर पीएम आवास के बाह धरन प्रदर्शन कर रहे थे. इस प्रदर्शन में राहुल के साथ अखिलेश यादव को भी पुलिस उठाकर ले गई.
 

New Delhi: पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. राहुल सदन में नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा की मांग को लेकर पीएम आवास के बाह धरन प्रदर्शन कर रहे थे. इस प्रदर्शन में राहुल और उनकी बहन प्रियंका गांधी के साथ अखिलेश यादव व अन्य नेताओं को भी पुलिस उठाकर ले गई.

इसे भी पढ़ें: 

इस प्रदर्शन के बीच केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने पहुंचे थे. और उनसे धरना समाप्त करने का आग्रह किया था. राहुल गांधी ने जितेन्द्र सिंह से कहा कि जबतक केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता तबतक धरना जारी रहेगी. इसके बाद जितेन्द्र सिंह धरना स्थल से वापस लौट गए.

 

इसके बाद जितेन्द्र सिंह ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने पहले कहा था कि केंद्र सरकार सदन में नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा करने को राजी होती है तो मैं धरना समाप्त कर दूंगा. जब केन्द्र की ओर से चर्चा के आश्वासन के बाद राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की एक और शर्त जोड़ दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही