- जोरी से प्रतापपुर तक कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी
- प्रकाश महतो की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही दिल्ली पुलिस
Chatra News: नशे के अंतरराज्यीय कारोबार के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड के चतरा जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी की है. दिल्ली में गिरफ्तार हेरोइन तस्करों से पूछताछ और उनके कथित खुलासे के आधार पर स्पेशल सेल की टीम चतरा पहुंची है. दिल्ली पुलिस के इस कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर सक्रिय नशे के संदिग्ध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी के अनुसार, वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के फुलवरिया-सरद, कुरीद, प्रतापपुर रोड स्थित बेदौली तथा प्रतापपुर थाना क्षेत्र के हारा गांव में पुलिस ने दबिश दी है. बताया जा रहा है कि दिल्ली के रोहिणी जिला अंतर्गत बेगमपुर थाना क्षेत्र में तीन सौ ग्राम हेरोइन और करीब तीन लाख रुपये नकद के साथ हरियाणा निवासी तस्कर लक्ष्मण की गिरफ्तारी हुई थी.
उसकी निशानदेही पर चतरा के मानामात निवासी प्रकाश महतो को भी गिरफ्तार किया गया था. सूत्रों के मुताबिक, प्रकाश महतो ने पूछताछ में स्पेशल सेल को मनीष यादव, दीपक यादव, दिलीप महतो और भानु महतो के नाम का खुलासा किया है. प्रकाश के अनुसार उक्त चारो नशे के सौदागरों के लिए ही वह कुरियर का काम करता था.
इसी दौरान इनके द्वारा उपलब्ध नशे के खेप को उसने लक्ष्मण तक पहुंचाया था. जिसके आधार पर स्पेशल सेल ने आगे की कार्रवाई तेज की है. छापेमारी में जोरी और प्रतापपुर थाना पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है. जोरी थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम ने इलाके में छापेमारी की है, हालांकि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस की कार्रवाई जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

