Search

 
 
 

दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम 10 दिन की जमानत पर दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा

नौ मार्च को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने छह साल से जेल में बंद शरजील को बीमार मां से मिलने और भाई की शादी में शामिल होने के लिए 20 से 30 मार्च की अंतरिम जमानत मंजूर की थी.
 

New Delhi : दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम आज शुक्रवार दोपहर दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा हो गया. 

 

नौ मार्च को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने छह साल से जेल में बंद शरजील को बीमार मां से मिलने और भाई की शादी में शामिल होने के लिए 20 से 30 मार्च की अंतरिम जमानत मंजूर की थी.

 

खबर है कि शरजील इमाम ने कोर्ट ने 6 सप्ताह की राहत मांगी थी,  लेकिन कोर्ट ने उसे महज 10 दिन की  जमानत दी.इमाम के भाई की शादी 25 मार्च की है.  

 

शरजील के भाई ने कहा कि शरजील सालों बाद अपनी मां से मिलेंगे. उनके आने से हम सब खुश हैं. उन्होंने कोर्ट का शुक्रिया अदा किया कि कोर्ट ने बिहार जाने की अनुमति दी.

 

उन्होंने बताया कि हमारे पिता हैं नहीं, शरजील हमारे लिए गार्जियन हैं. मामला यह है कि दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम को 28 जनवरी (2020) को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया था.

 

उन्हें जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में  भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया उन पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया था.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही