Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इजरायली हमलों में ईरानी कमांडरों के मारे जाने का सिलसिला जारी,  IRGC प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी भी ढेर

ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने आज शुक्रवार को जानकारी दी कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी, अमेरिका-इजराइल द्वारा किये गये हमलों में मारे गये हैं.
Advertisement
Advertisement

Tel Aviv : इजरायली हवाई हमले में इस्लामिक रिव्यूलेशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी मारे गये हैं. ईरान ने इस खबर की पुष्टी कर दी है.

 

ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने आज शुक्रवार को जानकारी दी कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी, अमेरिका-इजराइल द्वारा किये गये हमलों में मारे गये हैं.

 

 

नैनी IRGC के प्रवक्ता और जनसंपर्क के उप-प्रमुख थे. वे जुलाई 2024 में IRGC के कमांडर-इन-चीफ़ हुसैन सलामी द्वारा नियुक्त किया था. नैनी IRGC की ओर से ईरान की सैन्य क्षमता, मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं के बारे में चेतावनी से भरे बयान जारी करते थे.

 

हाल ही उन्होंने दावा किया था कि ईरान कम से कम छह महीने तक हाई इंटेंसिटी वाला युद्ध लड़ सकता है. चेतावनी दी थी कि ईरान ने नयी पीढ़ी की मिसाइलों और ड्रोनों का अभी तक उपयोग नहीं किया है.

 

खबरों के अनुसार मोहम्मद नैनी ईरान-इराक जंग (1980-88)  में महत्वपूर्ण रोल निभाया था. इससे पहले 17 मार्च को इजरायली हमले में IRGC कमांडर अली लारिजानी की 2026 को मौत हो गयी थी. लारिजानी को खामेनेई की मौत के बाद ईरान का अस्थायी प्रमुख माना जा रहा था.

 

इसके अलावा बसिज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गोलामरेजा सुलेमानी,  खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब भी इजरायली हमले में मारे जा चुके हैं अब इजरायल ने IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी के मारे जाने की खबर सुर्खियों में है.

 

उधर इजरायल ने कहा है कि उसने ईरानी में 130 से ज़्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर साइटों पर हमला किया है. पश्चिमी और मध्य ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल साइटें, UAV और डिफेंस सिस्टम को टारगेट किया गया है .बयान के अनुसार इजरायल वायु सेना(IDF) पश्चिमी और मध्य ईरान में हमले जारी रखे हुए है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही