Search

 
 
 

बिहार MLC चुनाव: उम्मीदवार चयन को लेकर JDU में मंथन तेज, जल्द हो सकती है नाम की घोषणा

बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.
 

Patna: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. पार्टी की ओर से उम्मीदवार के चयन को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक को आगामी चुनाव के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

 

बैठक में जेडीयू के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया. इसमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री विजय चौधरी समेत संगठन और सरकार से जुड़े कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे. सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान विधान परिषद चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई. पार्टी नेतृत्व ने विभिन्न पहलुओं पर विचार करते हुए उम्मीदवार चयन को लेकर राय-मशविरा किया.

 

बैठक के बाद सभी नेता मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले, लेकिन किसी ने भी मीडिया के प्रश्नों का जवाब नहीं दिया. नेताओं की इस चुप्पी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर और तेज कर दिया है. उम्मीदवार के नाम को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

 

जानकारों का मानना है कि जेडीयू नेतृत्व जल्द ही उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला ले सकता है. पार्टी सूत्र भी संकेत दे रहे हैं कि उम्मीदवार के नाम की घोषणा कभी भी की जा सकती है. ऐसे में राजनीतिक दलों और कार्यकर्ताओं की नजरें अब जेडीयू के अगले कदम पर टिकी हुई हैं.
विधान परिषद चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है. सभी की उत्सुकता इस बात को लेकर बनी हुई है कि जेडीयू किस चेहरे पर भरोसा जताती है और चुनावी मैदान में किसे अपना उम्मीदवार बनाकर उतारती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही