Search

 
 
 

Patna News : नीट छात्रा का हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Patna : बिहार में छात्राओं के आत्महत्या का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस कड़ी में एक ताजा मामला पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां होस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर निवासी श्रुति कुमारी पटना के सचिवालय कॉलोनी में  एक होस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी.
 

Patna : बिहार में छात्राओं के आत्महत्या का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस कड़ी में एक ताजा मामला पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर निवासी श्रुति कुमारी पटना के सचिवालय कॉलोनी में एक हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी.  

 

श्रुति की दोस्तों ने बताया कि सोमवार रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी. मंगलवार की सुबह जब वह नहीं दिखी तो दोस्तों ने कमरे के बाहर से आवाज लगाई. मगर उसका कोई जवाब नहीं आया. दोस्तों ने घबराकर हॉस्टल संचालक और आसपास के लोगों को आवाज लगाई.

 

कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा गया. जैसे ही लोग कमरे के अंदर गए अंदर का नजारा देख सभी लोग हैरान हो रह गए. कमरे में श्रुति फंदे से लटकी हुई थी. मौके पर चीख पुकार मच गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.


घटना की सूचना पत्रकार नगर थाना पुलिस को दी गई. घटना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की सूचना श्रुति के परिजनों को दी गई.

 

सूचना मिलते ही परिजन हॉस्टल पहुंचे है. जहां सबका रो-रोकर बुरा हाल है. पूछताछ में दोस्तों ने बताया कि श्रुति किसी बात को लेकर परेशान थी. परेशानी पूछने पर उसने टाल दिया था. वह कुछ दिन पहले ही अपने घर से लौटी थी.

 

पुलिस ने बताया कि छात्रा के फोन की भी जांच की जा रही है ताकि कुछ साक्ष्य मिल सके. FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस ये भी पता लगा रही है कि कही कोई उसे परेशान तो नहीं कर रहा था.

 

बता दें कि इसी साल फरवरी में एक छात्रा ने पटना में बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली थी. मृतका मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी. वह थर्ड सेमेस्टर की छात्रा थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही