Search

 
 
 

NEET Paper  लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नीट (NEET) पेपर लीक, सीबीएसई (CBSE) से जुड़े कथित घोटाले, एसएससी जीडी (SSC GD), सीयूईटी (CUET) परीक्षा में अनियमितताओं तथा ओएसएम (OSM) मार्किंग के विरोध में युवा कांग्रेस ने लोक भवन के सामने धरना-प्रदर्शन किया.
 

Ranchi : नीट (NEET) पेपर लीक, सीबीएसई (CBSE) से जुड़े कथित घोटाले, एसएससी जीडी (SSC GD), सीयूईटी (CUET) परीक्षा में अनियमितताओं तथा ओएसएम (OSM) मार्किंग के विरोध में युवा कांग्रेस ने लोक भवन के सामने धरना-प्रदर्शन किया. 

 

Uploaded Image

 

इस दौरान युवा कांग्रेस ने लोक भवन से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम तक मार्च भी निकाला.प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

 

युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. उनका दावा है कि पिछले 10 वर्षों में लगभग 90 पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं, जिनका असर 48 परीक्षाओं पर पड़ा है.

 

Uploaded Image

 

नेताओं ने नीट पेपर लीक को देश के छात्रों पर आतंकी हमला बताते हुए इसे करीब 1000 करोड़ रुपये का घोटाला करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा धांधलियों के कारण कई निर्दोष छात्रों को मानसिक तनाव झेलना पड़ा और कुछ छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली. युवा कांग्रेस ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

 

धरना-प्रदर्शन में करीब 100 से 150 लोगों की भागीदारी बताई गई. इस बीच, मौके पर मौजूद कुछ लोगों से बातचीत के दौरान यह दावा भी किया गया कि बड़ी संख्या में प्रतिभागियों को आंदोलन के मुख्य मुद्दों की विस्तृत जानकारी नहीं थी. 

 

कई लोग ‘नीट स्कैम’ और ‘सीबीएसई फेलियर’ जैसे पोस्टर लिए हुए दिखाई दिए, लेकिन उनसे संबंधित सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दे सके. इस स्थिति को लेकर आंदोलन और जनभागीदारी की गंभीरता पर भी सवाल खड़े होते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही