Search

 
 
 

पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' के भारत में बैन की मांग, AICWA ने PM को लिखा पत्र

Lagatar Desk : यह सीरीज 4 दिसंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. हालांकि, नेटफ्लिक्स ने अभी तक भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : फवाद खान, माहिरा खान और हानिया आमिर स्टारर पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' की भारत में रिलीज पर विवाद शुरू हो गया है. ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

 

 

यह सीरीज 4 दिसंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. हालांकि, नेटफ्लिक्स ने अभी तक भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. भारत में रोक और प्रतिबंध की मांग मुख्य रूप से भारत-पाकिस्तान तनाव, सरकारी दिशा-निर्देशों और फिल्म संगठनों के विरोध के कारण उठी है

 

 

2025 की एडवाइजरी का दिया हवाला

AICWA ने अपनी चिट्ठी में सूचना और प्रसारण मंत्रालय की 8 मई 2025 की एडवाइजरी का हवाला दिया है. एसोसिएशन का कहना है कि इसके तहत OTT प्लेटफॉर्म्स को पाकिस्तानी कंटेंट की स्ट्रीमिंग रोकने के निर्देश दिए गए थे. संगठन ने नेटफ्लिक्स इंडिया समेत सभी OTT प्लेटफॉर्म्स से भारत में पाकिस्तानी कंटेंट प्रसारित नहीं करने की अपील की है.

 

पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो

तीन पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियां

'जो बचे हैं संग समेट लो' फरहत इश्तियाक के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है. इसकी कहानी प्यार, रिश्तों और जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर आधारित है. सीरीज में फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद, हानिया आमिर और अहद रजा मीर समेत कई कलाकार नजर आएंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही