Ranchi News : खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने नामकुम स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य सरकार की ओर से पहल और अनुशंसा करने का आग्रह किया है.
इसे भी पढ़ें...
राजेश कच्छप ने कहा कि नामकुम का ESIC औद्योगिक और संगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाली महत्वपूर्ण संस्था है. यहां पहले से चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन कर्मचारियों और उनके आश्रितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का और विस्तार जरूरी है.
उन्होंने कहा कि नामकुम में मेडिकल कॉलेज शुरू होने से झारखंड के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे. इससे राज्य में डॉक्टरों और दूसरे स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या भी बढ़ेगी. साथ ही आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी.
विधायक ने मुख्यमंत्री से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और ESIC के अधिकारियों के साथ समन्वय कर मेडिकल कॉलेज शुरू कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि नामकुम ESIC में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने से झारखंड में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

