Search

 
 
 

Jharkhand News : ESIC अस्पतालों में 40 से अधिक उम्र के श्रमिकों के लिए नि:शुल्क हेल्थ चेकअप

40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने बड़ी पहल शुरू की है. इसके तहत ईएसआईसी अस्पतालों में पूरे वर्ष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. योजना की राष्ट्रव्यापी शुरूआत 7 मई को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली से किया था.
 

Ranchi : 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने बड़ी पहल शुरू की है. इसके तहत ईएसआईसी अस्पतालों में पूरे वर्ष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. योजना की राष्ट्रव्यापी शुरूआत 7 मई को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली से किया था.

 

झारखंड में यह सुविधा ईएसआईसी मॉडल अस्पताल नामकुम और ईएसआईसी अस्पताल आदित्यपुर में शुरू कर दी गई है. यहां श्रमिकों के लिए पैथोलॉजी जांच, ईसीजी, एक्स-रे, ब्लड प्रेशर समेत कई जरूरी स्वास्थ्य जांच मुफ्त की जा रही हैं.

 

मंगलवार को बीमा आयुक्त (पूर्व एवं उत्तर-पूर्व क्षेत्र) प्रणय सिन्हा ने ईएसआईसी मॉडल अस्पताल, नामकुम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक श्रमिकों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के विजन के अनुरूप यह सुविधा पूरे साल लगातार जारी रहेगी.

 

कार्यक्रम में फेडरेशन चैंबर ऑफ कॉमर्स और नियोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि प्रमोद सारस्वत ने भी भाग लिया. उन्होंने कहा कि उद्योग जगत इस अभियान का पूरा सहयोग करेगा और ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया जाएगा.

 

इस मौके पर क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार शर्मा, सहायक निदेशक अभिषेक कुमार समेत कई अधिकारी और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही