Search

 
 
 

Seraikela News : खरसावां में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर जब्त

खरसावां में अवैध बालू के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए चार ट्रैक्टर जब्त किए हैं. यह कार्रवाई खरसावां-रड़गांव मार्ग पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई. सभी ट्रैक्टर रांची जिले के तमाड़,की ओर से अवैध बालू लेकर खरसावां जा रहे थे.
 
अवैध बालू लदा जब्त ट्रैक्टर.

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए चार ट्रैक्टर जब्त किए हैं. यह कार्रवाई खरसावां-रड़गांव मार्ग पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई. सभी ट्रैक्टर रांची जिले के तमाड़,की ओर से अवैध बालू लेकर खरसावां जा रहे थे.

 

सूचना मिलते ही खरसावां पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया. हालांकि, पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही सभी चालक मौके से फरार हो गए. पुलिस ने ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.

 

 

जानकारी के अनुसार खरसावां-रड़गांव मार्ग पर लंबे समय से अवैध बालू परिवहन की शिकायत मिल रही थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि चांडिल और तमाड़ क्षेत्र से रात के समय चोरी-छिपे बालू की सप्लाई खरसावां और आसपास के इलाकों में की जा रही थी. इसे देखते हुए पुलिस ने विशेष निगरानी अभियान चलाया था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही