Search

 
 
 

Saraikela News :  वज्रपात से महिला की मौत, एक व्यक्ति झुलसा

जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के मुंडादेव गांव में सोमवार को देर शाम आसमानी ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति झूलस गया.
 

Saraikela :जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के मुंडादेव गांव में सोमवार को देर शाम आसमानी ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति झूलस गया. जानकारी के अनुसार कुचाई के मुंडादेव गांव की पार्वती कुई (45) रोजाना की तसर सोमवार को भी मुंडादेव चौक के पास स्थित अपने झोपड़ी नुमा दुकान में हंडिया बेच रही थी. इसी दौरान देर शाम को अचानक आसमानी ठनका गिरने से पार्वती कुई बेसुध हो कर गिर गयी.आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर किया.

 

एक अन्य व्यक्ति झूलसा 


इसी झोपड़ी नुमा दुकान में ही बज्रपात के चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति चिंता हेंब्रम (62) भी झूलस गया. चिंता हेंब्रम का कुचाई के अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है. चिकित्सकों के अनुसार चिंता हेंब्रम की स्थिति खतरे से बाहर है.

 

पदाधिरकारियों ने ली मामले की जानकारी


ईधर घटना की जानकारी पा कर थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा मुंडादेव गांव पहुंचे. मृतका पार्वती कुई के शव का पंचनामा कर पोष्टमाटम के लिये सरायकेला भेज दिया गया. सीओ सुषमा सोरेन ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार आपदा प्रबंधन के तहत चार लाख की राशि मिलती है. सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद राशि का भुगातन सरकारी प्रक्रिया के तहत की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही