Search

 
 
 

निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर कार्रवाई की मांग, छात्र नेता पहुंचे डीसी कार्यालय

निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्र नेता ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की.
 

Ranchi : निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्र नेता ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की. हरमू क्षेत्र के निवासी ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए कई निजी विद्यालय लगातार स्कूल फीस, ट्यूशन फीस सहित अन्य शुल्कों में वृद्धि कर रहे हैं.

 

छात्र नेता ने कहा कि शिक्षा का अधिकार के तहत 25 प्रतिशत सीटें गरीब और बीपीएल वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित हैं, लेकिन इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन नए सत्र, लाइब्रेरी, यूनिफॉर्म और री-एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं.

 

छात्र नेता ने उपायुक्त से पूरे मामले की जांच कर दोषी स्कूलों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके और नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही